सोमवार, अप्रैल 05, 2010

पटवारी परीक्षा वर्ष 2008 में चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित

पटवारी परीक्षा वर्ष 2008 में चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित

प्रशिक्षण शाला मुरैना से प्राप्त होगा उपस्थिति आदेश

भिण्ड 27 मार्च 2010

       कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन द्वारा बताया गया है कि व्यवसायिक परीक्षा मण्डल भोपाल द्वारा गत 7 सितम्बर 2009 को सम्पन्न पटवारी चयन परीक्षा के संशोधित परीक्षा परिणाम के अनुसार मुख्य एवं प्रतीक्षा सूची से 78 चयनित पटवारियों की सूची शनिवार को घोषित की गई है। अभ्यर्थियों को 29 मार्च सोमबार को कार्यालयीन समय में पटवारी प्रशिक्षण कार्यशाला मुरैना में आदेश प्राप्ती हेतु उपस्थित होना होगा।

       घोषित मुख्य सूची में सामान्य वर्ग पुरूष में अनिल शर्मा, अरविन्द पुरोहित, अनिल जैन, संदीप जैन, ब्रजेश रामरूप शर्मा, अजय राजेन्द्र जैन, कुलदीप सिंह यादव, ऋषभ शुक्ला, देवेश मुनेन्द्र शर्मा, मनोज देवेन्द्र जैन और सामान्य महिला में स्वेता पुत्री शिवदत्त शर्मा शामिल है। सामान्य विकलांग पुरूष में आशीष सेंगर, महेन्द्र भदौरिया, बिजय सिंह यादव और सामान्य विकलांग महिला में रजनी पुत्र श्यामस्वरूप शर्मा तथा श्रीमती रश्मि पुत्री श्रीराम सोनी शामिल है। पिछडा वर्ग विकलांग पुरूष में सुधीर दिनेश सोनी, एवं राम मोहन सोनी, और अनुसूचित जाति पुरूष वर्ग में रविशंकर धनपत धौहरे तथा अनुसूचित जाति विकलांग पुरूष वर्ग में रामवीर सिंह सूवालाल बीरोलिया शामिल है।

       जबकि घोषित प्रतीक्षा सूची से अनुसूचित जाति पुरूष वर्ग में मुकेश जगदीश विमल, अशोक जाटव, राजकुमार पावक, लोकेन्द्र शाक्य और बेताल सिंह तथा अनुसूचित जाति महिला वर्ग में सुषमा पुत्री अभिलाख चयनित हुए। पिछडा वर्ग पुरूष वर्ग में ब्रजेश रामप्रकाश वर्मा, सुनील राजेन्द्र बाबू झा, अजीत यादव, शिवचरन सिंह, जितेन्द्र सोनी और पिछडा वर्ग महिला में प्रीति पुत्री राजेन्द्र शर्मा, दीपिका पुत्री शिवप्रसाद राजपूत, कल्पना पुत्री विशुनचन्द्र राजपूत, श्रीमती रश्मि कुशवाह चयनित हुए।

 सामान्य पुरूष वर्ग में देवेन्द्र केदार सिंह तोमर, अरविन्द गुलाब चन्द्र जैन, लोकेन्द्र कृष्णकुमार सिंह चौहान, देवेश रामकिशोर शर्मा, राजीव नारायण सिंह कुशवाह, पवन भारद्वाज, लोकेन्द्र आशाराम शर्मा, सतीष रामबहादुर, सीताराम रामजीलाल शर्मा, शंकर दयाल बरूआ, धर्मेन्द्र लखपत शर्मा, मधु सुरेश बरूआ, जीवेश रामदास शर्मा, प्रवीण कृष्णमुरारी त्रिपाठी, ब्रजमोहन जण्डेल सिंह भदौरिया, रमाकांत रामकुमार शर्मा, आदित्य रणवीर सिंह कुशवाह, मनमोहन सिंह हरगोविन्द सिंह, विकास प्रथ्वीराज सिंह, राहुल शिवगोपाल दुबे, शिवेन्द्र सुनील सिंह तोमर, शैलेन्द्र रामकिशोर शर्मा, रविभान दिनेश सिंह भदौरिया, विश्वप्रताप बादशाह सिंह भदौरिया, जितेन्द्र रविन्द्र सिंह भदौरिया, दिलीप कृष्ण सिंह कुशवाह और रीतेश रामनरेश गौतम चयनित हए।

 सामान्य वर्ग महिला से श्रीमती सीमा भदौरिया, मन्दाकिनी राधाकृष्ण शर्मा, इवरीन काजी इरफान नवी, अर्चना इन्द्रपाल सिंह भदौरिया, अंजू रामप्रताप सिंह भदौरिया, अर्चना कृष्णकुमार  श्रीवास्तव, श्रीमती प्रतिभा शर्मा, किरन संभूसिंह चौहान, श्रीमती अर्चना विनोद शर्मा, पूजा आनंद श्रीवास्तव, प्रियंका ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, श्रीमती वरखा श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि कुशवाह, श्रीमती ऊषा भदौरिया और भूतपूर्व सैनिक सामान्य पुरूष वर्ग से राघवेन्द्र लल्लासिंह कुशवाह तथा पिछडा वर्ग पुरूष भूतपूर्व सैनिक वर्ग से उमाशंकर रामरतन सोनी चयनित हुए। मुरैना स्थित प्रशिक्षण शाला में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता जन्मतिथि, जाति, मूलनिवासी, कम्प्यूटर डिप्लोमा, रोजगार प्रमाण पत्र तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी का मूल प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित अनिवार्य होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: