सोमवार, अप्रैल 05, 2010

प्राकृतिक प्रकोप से पीड़ित व्यक्तियों की जानकारी नियंत्रण कक्ष पर दे

प्राकृतिक प्रकोप से पीड़ित व्यक्तियों की जानकारी नियंत्रण कक्ष पर दे

जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

भिण्ड 29 मार्च 2010

       कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक प्रकोप से होने वाली विभिन्न हानि के लिए दी जाने वाली सहायता का लाभ पीडितों को दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट भिण्ड पर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07534-230023 है। इस दूरभाष पर पीडित व्यक्ति अथवा उनके परिजन प्राकृतिक प्रकोप से होने वाली घटनाओं की जानकारी दर्ज करा सकते है।

वी.पी.एल मुखिया की मृत्यु पर परिवार सहायता का लाभ

       इसी तरह बी.पी.एल परिवार के मुखिया की प्राकृतिक अथवा आकस्मिक मृत्यु होने पर राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ पीडित परिवार को मिलेगा। भिण्ड जिले के ऐसे व्यक्ति जो बी.पी.एल परिवार के है और परिवार के ऐसे सदस्य जिनकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच है और जिसकी कमाई से परिवार का अधिकांश गुजारा चलता है। की मृत्यु होने पर पीडित परिवार को 10 हजार रूपये की सहायता उपलब्ध होती है इस योजना का लाभ लेने के लिए भी पीडित व्यक्ति के परिजन जिला नियंत्रण कक्ष पर जानकारी दे सकते है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: