बुधवार, जून 30, 2010

अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी, कोषालय में तीन लोगों को मिली लिपिक पद पर नियुक्ति

अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी, कोषालय में तीन लोगों को मिली लिपिक पद पर नियुक्ति

भिण्ड 28 जून 2010

       जिले में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकण कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में तत्परता से किया जा रहा है। इस क्रम में जिला कोषालय भिण्ड में कोषलेखा लिपिक के पद पर तीन व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई। इस संबंध में सोमबार को आदेश जारी किये गये जिसके तहत यदुनाथ सिंह नरवरिया, सतीश सिंह भदौरिया और राजपाल सिंह कुशवाह को कोष लेखा लिपिक के पद पर दो वर्ष की परवीक्षा अवधि पर शर्तो के अधीन विशेष अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: