गुरुवार, जुलाई 30, 2009

जनपद पंचायत लहार की संविदा शाला शिक्षकों की सूची जारी

जनपद पंचायत लहार की संविदा शाला शिक्षकों की सूची जारी

भिण्ड 29 जुलाई 2009

       जनपद पंचायत लहार के संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 तथा प्रयोग शाला सहायक के पदों हेतु चयनित व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है इसके अन्तर्गत संविदा शाला शिक्षक के अनारक्षित वर्ग के 60 पदों, पिछडा वर्ग के 13 पदों, अनुसूचित जाति के 22 पदों अनुसूचित जनजाति वर्ग के 2 पदों के लिये अनन्तिम सूची जारी कर दी गई है।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा शाला वर्ग 3 के अनारक्षित वर्ग में रासविहारी, रजनी कुशवाह, पुष्पाल सिंह, गजेन्द्र सिंह, सुन्दर सिंह राजपूत, अम्बरीश पाण्डे, रमेश बाबू बघेल, अमरनाथ सेठ, सुनील कुमार, योगेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, सत्यदेव ओझा, अशोक कुमार, संजेश शर्मा, संगीता भदौरिया, जितेन्द्र सिंह, हरिओम भारद्वाज, बासुदेव सिंह नरवरिया, प्रेमशंकर वर्मा, सरोज चौहान, मनोज कुमार तिवारी, ऋषिकुमार राजौरिया, उपेन्द्र सिंह, विवेक जोशी, प्रियश शर्मा, रविन्द सिंह राजनारायण, सतेन्द्र सिंह , बंदना दुबे, गीता चौहान, नरेन्द्र सिंह विक, परशुराम कुशवाहा विक., उमा जादौन, अनीता चतुर्वेदी, संगीता खरे, मजुला, आदेश कुमार जैन दृ.विक. सविता खरे, साधना चौहान, सरला शुक्ला, गीता भदौरिया, बन्दना, व्यास, सरस्वती देवी, अनीता शर्मा, अनीता शर्मा, मंजू मिश्रा, ममता, ज्योति श्रीवास्तव, रमा चौहान, मधुवाला, सपना बाई शर्मा, रशमी गुप्ता, संतोष तोमर, शशि कुशवाह, रंजना शर्मा विक., प्रीती चौधरी  दृ.विक., रामवीर सिंह भदौरिया भू.पू.सै.एवं विक. राजनारायण दौहरे भू.पू.सै.एवं विक. रामकिशोर ओझा भू.पू.सै.शामिल है।

       पिछडा वर्ग की अनंतिम चयनित सूची में संजय ओझा, संजय कुमार वर्मा, हाकिम सिंह, गजराज सिंह, रमाकांत गुर्जर, लेखराज, जानकी, नसीम बानों, अनीता कुशवाह,मनीषा, सरोज बघेल, प्रमिला राजपूत, कल्पना यादव, अनुसूचित जाति की अनंतिम चयन सूची में नरेन्द्र प्रताप शाक्यवार, पूरन सिंह परिहार, नवदीप, यशवंत सिंह, अजमेर सिंह, हरेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, सिलावट, मुकेश कुमार, बहादुर सिंह, बीरसिंह, अजय प्रताप सिंह, श्रीमती प्रतिमा गौतम, स्वेदशी शाक्य, राजकुमारी नरवरिया, कुशुम इन्दौरिया, गंगादेवी अहिरवार, राजकुमारी दुलावत, ममता देवी, सुधा, अर्चना शाक्य, मेनका, नीलम कनेरिया, अनुसूचित जनजाति की अनंतिम चयन सूची में हरीमोहन, आरती मांझी, अनारक्षित प्रवर्ग में रजनी कुशवाह, नवदीप, पिछडा वर्ग प्रवर्ग में उदयभान शिहारे, अनुसूचित जाति प्रवर्ग में अरविन्द कुमार शामिल है। उक्त सूची पर कोई भी आवेदन आगामी 10 दिवस में दावे व आपत्तियां आमंत्रित किए गये है।

 

अनुकम्पा नियुक्ति के सभी प्रकरण 10 अगस्त तक निराकृत किये जावेगें-कलेक्टर

अनुकम्पा नियुक्ति के सभी प्रकरण 10 अगस्त तक निराकृत किये जावेगें-कलेक्टर

भिण्ड 22 जुलाई 2009

       कलेक्टर श्री के.सी. जैन ने निर्देश दिए है कि अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का निराकरण 10 अगस्त09 तक  सुनिश्चित किया जावे। आवेदक को उक्त अवधि में नौकरी का प्रस्ताव दिया जावे या शासन द्वारा निर्धारित नगद क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जावे। उन्होंने यह निर्देश अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए। उक्त तिथि को एसे सभी आवेदनों को आमंत्रित किया गया है। जिनके प्रकरण लंबित है।

       कलेक्टर श्री केसी जैन ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जावे। इन प्रकरणों के निराकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा भी विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है उनका कढाई से पालन किया जावे। श्री जैन ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण प्राथमिक तौर पर संबंधित विभाग के द्वारा ही अपने विभाग में ही नियुक्ति दिए जाने का प्रयास किया जावे। जिन विभागों के पास पद रिक्त नही है उन प्रकरणों को ही कलेक्टर के पास भेजा जावे। अनुक्पा नियुक्ति के लिए संविदा शाला शिक्षकों के रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जावे। अगर आवेदक द्वारा संविदा शाला शिक्षक के रूप नियुक्ति लेने से इंकार किया जाता है तो उनसे लिखित में असहमति प्राप्त करे। तथा शासन निर्देशानुसार क्षतिपूर्ति राशि के रूप में प्रदान की जावे।

       श्री जैन ने अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों के परीक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी जिला संयोजक व जिला कोषालय अधिकारी संयुक्त समिति गठित की गई है।

       उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति हेतु नियमित पद रिक्त न होने एवं जिन आवेदकों द्वारा संविदा शाला शिक्षक के पद पर जाने की सहमति नही दी जाती है अथवा सहमति दी जाती है परंतु संविदा शाला शिक्षक के पद उपलब्ध नही होते है तो इस आशय की लिखित सहमति के आधार पर दिवंगत शासकीय कर्मचारी द्वारा अंतिम आहरित वेतन अनुकम्पा नियुक्ति के स्थान पर दिवंगत शासकीय सेवको के पति, पत्नी या उनके न होने पर परिवार के सदस्यों की सर्व सम्मति से नामांकित व्यक्ति को दिया जावे इस प्रकार दिया जाने वाला अंतिम वेतन 05 वर्षो तक अथवा दिवंगत शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति की अवधि तक जो भी पहिले हो, तक जारी रखा जावेगा। इस अवधि 5 वर्ष अथवा सेवा निवृत्ति की अवधि के पश्चात मृतक कर्मचारी के नामांकित को नियमानुसार परिवार पेंशन की पात्रता होगी परंतु अनुकम्पा नियुक्ति की पात्रता नही होगी। यह लाभ तभी दिया जावेगा जब मृतक का  परिवार अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्रता रखता हो। जिन प्रकरणों में आवेदकों की पात्रता केवल चतुर्थ श्रेणी की है उनमें इस श्रेणी के पद उपलब्ध न होने पर अथवा चतुर्थ श्रेणी की भी योग्यता नही होने पर उन्हें अनुकम्पा नियुक्त के बदले एक मुश्त एक लाख रूपये की राशि संबंधित विभाग, कार्यालय द्वारा प्रदान की जाकर अनुकम्पा नियुक्त का प्रकरण निराकृत माना जाये, अनुकम्पा नियुक्ति हेतु नियमित पद उपलब्ध न होने एवं संविदा शाला शिक्षक के पद पर असहमति व्यक्त करने पर जिन प्रकरणों में उक्त बिन्दु क्रमांक 10.1 एवं 10.2  अनुसार भी सहमति नही दी जाती है उनके नियुक्ति संबंधी आवेदन व अंतिम वेतन प्राप्त करने का क्लेम विभाग, कार्यालय द्वारा निरस्त कर नस्ती किए जावेगें।

 

भामाशाह सम्मान 2 अगस्त को मुरैना में

भामाशाह सम्मान 2 अगस्त को मुरैना में

भिण्ड 29 जुलाई 2009

       जिले में अधिकतम कर जमा करने उत्कृष्ट कर दाताओं के लिए भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन 2 अगस्त को सायं 6.30 बजे मान सरोवर पैलेस ओल्ड एरिया रोड मुरैना में प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिकर मंत्री श्री राघव जी के मुख्य आतिथ्य तथा सांसद मुरैना श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री के.एल.अग्रवाल, म.प्र. राज्य कृषि उद्योग विकास निगम श्री मुंशीलाल तथा भिण्ड के सांसद श्री अशोक अर्गल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होगें।

 

मजिस्ट्रीयल जॉच 28 अगस्त को

मजिस्ट्रीयल जॉच 28 अगस्त को

भिण्ड 29 जुलाई 2009

       सिटी कोतवाली भिण्ड के आरक्षक श्री सीताराम द्वारा 7.62 एमएम वोल्ट एक्सन वट नम्बर 60 वाडी नम्बर 12683 की मैगजीन मय पांच राउण्ड गुमाने तथा आ.नं 55 रामजस द्वारा रायफल 7.62 एमएम वोल्ट एक्सन वट नम्बर 52 वाडी नम्बर ए-42158 का वोल्ट लाकिंग कम्पलीट गुमा दिए जाने की मजिस्ट्रीयल जांच एसडीएम भिण्ड श्री डीआर कुर्रे द्वारा की जावेगी। इस संबंध में जिस किसी व्यक्ति को कोई जानकारी या आपत्ति हो तो वह एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर नियत दिनांक 28.8.09 को कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकता है।

 

मानव अधिकार शिक्षा स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

मानव अधिकार शिक्षा स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

भिण्ड 29 जुलाई 2009

       मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत हत्या, बलात्कार जैसे, जघन्य अपराधों के पीड़ित पक्षकारों के मानवीय अधिकारी को संरक्षित करने हेतु मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री राकेश साहनी के निर्देश पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक कलेक्टर श्री के.सी.जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल चांदिल, सीएसपी श्री धर्मेन्द्र छावई, अशासकीय सदस्य श्री योगेन्द्र सिंह कुशवाह श्री मनोज अनंत, व डा एच.डी.गुप्ता उपस्थित थे।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत अपराधों से पीडित व्यक्ति के मानव अधिकारों के सरंक्षण हेतु मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग जिला सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति का दायित्व है कि वह हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों से पीड़ित व्यक्तियों के मानव अधिकारों को संरक्षित करें इसलिए शासन प्रशासन और जन सहयोग के माध्यम से उनकी मदद करें। कलेक्टर श्री जैन ने समिति के अशासकीय सदस्य एडवोकेट योगेन्द्र सिंह कुशवाह को भिण्ड शहर में गत 6 में हुये हत्या व बलात्कार के पीड़ित परिवारों से सीएसपी के साथ मुलाकात करने तथा एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की सलाह दी। इस रिपोर्ट के आधार पर सलाहकार समिति पीड़ितों को मदद मुहैया करायेगी।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि राज्य और समाज का यह दायित्व है कि वह अपराध के पीडितों का साथ दे व उनके मानव अधिकारों की रक्षा करें। पीडित का यह अधिकार है कि उसे जांच से संबंधी सभी तथ्यों व अपराधी के अभियोजन संबंधी पूरी जानकारी हो। पीडित को यह जानने का अधिकार है कि आरोपी, जो कि उसके साथ हुये अपराध का दोषी है को जमानत पर रिहा किया गया है अथवा गिरफ्तारी से मुक्त रखा गया है, पीडित न्यायालय में उस प्रकरण की सुनवाई जिसका वह पीडित है वह भाग लेने का हकदार है। पीडित को यह मौका दिया जाना चाहिए कि वह उस अभियोजक, जिसे शासन ने अपराध के अभियोजन हेतु न्यायालय में नियुक्त किया है से सम्पर्क व सलाह मशवरा कर सकते है। पीडित को उसकी चोट या सम्पत्ति के अनुसार प्रतिकर राशि कानून के अन्तर्गत प्राप्त करने का अधिकार है। पीडित को सभी शासकीय संस्थाओं से शिष्ट व्यवहार व मदद मिलनी चाहिए जैसे जांच के दौरान व अपराधी के अभियोजन के दौरान किसी भी तरह पीडित की एकान्तता के अधिकार का हनन शासन के किसी भी अधिकारी द्वारा नही किया जाना चाहिए।

       उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपराध के पीडित के प्रति ना सिर्फ करूणा का भाव रखें वरन उसके अधिकारों का पूर्ण सम्मान कर उसकी रक्षा में अपना हर संभव योगदान दें। शासन व अशासकीय संस्थाओं का यहर् कत्तव्य होगा कि वह पीडितों को उनके मानव अधिकारों के संबंध में जागरूक करें व उनकी शिकायतों के निराकरण के उपाए बताएं। सभी शासकीय व अशासकीय संस्थाएं अपराध व सत्ता के दुरूपयोग के पीडित को जरूरी चिकित्सकीय व वैद्यानिक सुविधाऐ प्रदान करेगी।

 

हाईस्कूल पूरक परीक्षा में 9 नकलची पकड़े गये

हाईस्कूल पूरक परीक्षा में 9 नकलची पकड़े गये

भिण्ड 29 जुलाई 2009

       माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल पूरक परीक्षा में 9 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। कलेक्टर श्री के.सी.जैन के निर्देश पर हाई स्कूल पूरक परीक्षा के शांतिपूर्ण और निर्विधन ढंग से सम्पन्न कराने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों के उड़नदस्ते तैनात किए गये है।

       एसडीएम अटेर श्री अमरेश श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईस्कूल पूरक परीक्षा के संस्कृत के पेपर में आज जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व वाले दस्ते ने 8 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है ।  रोल नमबर क्रमांक 191337735, 704,708,253,401 व 613 इसीप्रकार 191324508, 191334432 तथा विहारी विद्या मंदिर के रोल नम्बर क्रमांक 191317115 के परीक्षार्थी के विरूद्व नकल प्रकरण दर्ज कराये गये है।

 

मध्यान्ह भोजन में बसाहट हेतु निर्देश जारी, शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर

मध्यान्ह भोजन में बसाहट हेतु निर्देश जारी, शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर

भिण्ड 29 जुलाई 2009

       प्रत्येक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बच्चों को प्रदान किया जावे यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री के.सी.जैन द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किये गये है। जिनके तहत मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी जनपद पंचायत क्षेत्र में जनपद सीईओ तथा वीईओ की संयुक्त रूप से होगी। मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पर नियंत्रण हेतु जिला पंचायत में कन्ट्रोल रूम भी गठित किया गया है। जिसका टोल फ्री नम्बर 18002331133 है जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि मध्यान्ह भोजन शासन की महति योजना है इसका क्रियान्वयन सफलता पूर्वक किया जाना सभी का दायित्व है। श्री जैन ने जिले में  मध्यान्ह भोजन की वर्तमान स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन न बनाने की शिकायतें प्राप्त होगी उसके लिए जिम्मेदार शिक्षक पालक संघ या स्व सहायता समूहों के सदस्यों के विरूद्व भी कार्रवाई की जावेगी।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जनपद स्तर पर मध्यान्ह भोजन अनुश्रवण कमेठियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जावे अनुश्रवण कमेठी की बैठके एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित की जावे।

       सीईओं जिला पंचायत श्री छोटे सिंह ने बताया कि अक्टूबर माह तक अवधि के लिये कुल 18354.1 क्विंटल गेहू का तदर्थ आवंटन प्राप्त हुआ है उपरोक्त प्राप्त आवंटन में से प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिये माह अगस्त 09 से सितम्बर 09 की अवधि के लिये जिले में दर्ज छात्र संख्या की 80 प्रतिशत उपस्थिति के अनुसार प्रति विद्यार्थी प्रति शैक्षणिक दिवस में 150 ग्राम गेहूं के मान से लीड संस्था वार शालावार उचित मूल्य की दुकान वार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रवार कुल 4638.1 क्विंटल आंवटन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यह निर्देश दिए गये है कि जिले में कार्यरत समस्त लीड समितियों मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत आवंटित कोटे का माह के प्रथम सप्ताह में संपूर्ण उठाव कर कार्य क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों पर भण्डारण करेगी, लीड समितियों द्वारा उठाये जाने वाले खाद्यान्न का भण्डारण अग्रिम रूप से किया जावेगा। जनपद पंचायत में पदस्थ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्रोत समन्वयक माह की एक तारीख से पूर्व अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ को निर्धारित प्रारूप में मासिक त्रैमासिक अधिकार पत्र जारी करेगी। जिसकी निर्धारित प्रारूप में पजी भी संधारित की जावेगी। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्रोत समन्वयक अपने कार्य क्षेत्र की प्राथमिक व माध्यमिक शाला के प्राधानाध्यापक से प्रति माह इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्राप्त करेगें कि उनकी शालाओं को मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत पक्का भोजन का वितरण छात्र, छात्राओं को किया जा चुका है तथा लाभान्वित छात्र छात्राओं की जानकारी से अवगत करायेगे। अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ प्रतिमाह नियमित रूप से प्रथम सप्ताह में अग्रिम माह का अधिकार पत्र प्राप्त कर संबंद्व महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से उचित मूल्य दुकान से योजनान्तर्गत खाद्यान्न का उठाव कर अपने क्षेत्र की माध्यमिक शालाओं एवं शिक्षा गारंटी शालाओं का मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत प्रति दिवस प्रति छात्र 150 ग्राम के मान से पकाकर भोजन प्रदाय करेगें तथा माह के अंत में शेष रही मात्रा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एंव विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्रोत समन्वयक को अवगत करायेगें तथा शालावार स्टाक पंजी का संधारण करेगें। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत लापरवाही बरतने, अनियमितताएं पाये जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं पालक शिक्षक संघ, स्व सहायता समूह के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

 

मंगलवार, जुलाई 28, 2009

जनपद पंचायत गोहद में संविदा शाला वर्ग 3 व प्रयोग शाला सहायक की सूची जारी

जनपद पंचायत गोहद में संविदा शाला वर्ग 3 व प्रयोग शाला सहायक की सूची जारी

भिण्ड 28 जुलाई 2009

       जनपद पंचायत गोहद द्वारा संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 तथा प्रयोग शाला सहायक के पदों की भर्ती हेतु अनन्तिम सूची तथा प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उम्मीदवार जनपद पंचायत गोहद में उपस्थित होकर सूची का अवलोकन कर सकते है। इस सूची के संबंध में दावे आपत्तियां सूची प्रकाशन के 10 दिवस के अन्दर प्रस्तुत किये जा सकते है।

       जनपद पंचायत गोहद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रमेश सिंह भदौरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत गोहद में संविदा शाला शिक्षक श्रेणी 3 के 84 पद तथा प्रयोग शाला सहायक के 8 पदो के लिये क्रमश:8529 व 262 कुल 8791 आवेदन प्राप्त हुये थे। प्राप्त आवेदनों के संलग्न सबिदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा (व्यापम) में कुल प्राप्तांकों का 40 प्रतिशत तथा नियम 6(9) ग उल्लेखित प्रशिक्षण के 20 अंक जोडकर घटते क्रम में मैरिट सूची तैयार की गई जिसमे वर्ग वार चयन सूची व एक पद के विरूद्व पॉच पदों की प्रतीक्षा सूची का अनंन्तिम प्रकाशन किया गया। सूची आवेदन पत्रों के संलग्न दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई है। प्रकाशित की गई चयन सूची में अनारक्षित अन्य प्राप्तांक 93.42 से 84.35 व महिला 91.74 से 76.87, अस्थि वांधित 89.30 से 84.39, दृष्टि वांधित 85.65, तथा भूतपूर्व सैनिक 42.79 से 33.2 तक रहे। इसीप्रकार प्रवर्ग अजा में अन्य 76.92 से 71.92 तथा महिला 73.54 से 59.30, विकलांग 58.52 रहे। अजजा में 46.92 प्रवर्ग पिछडा वर्ग में अन्य 85.15 से 83.44 तथा महिला 74.42 से 67.69, दृष्टि वांधित 66.92 तक चयन किया गया है।

       प्रयोग शाला सहायक अनारक्षित अन्य 90.10 से 77.69, महिला 76.87 से 70.92, अजा अन्य 74.44 एवं महिला 60.31 तथा पिछडा वर्ग 80.95 तक रहे। प्रतीक्षा सूची अनारक्षित अन्य 84.31 से 74.46 तक तथा अनारक्षित महिला 76.84 से 64.49 तक, अस्तवाधित 82.69 से 76.38 तक, दृष्टिबाधित 77.64 से 36.21 तथा भूतपूर्व सैनिक 32.19 तक रहे। प्रवर्ग अजा में अन्य 71.89 से 65.17 तक तथा महिलाएं 63.69 से 48.57 तक, अस्तवाधित 56.90 से 51.16 तक। प्रवर्ग अजजा में 45.32 से 30.31 तक प्रवर्ग पिछडा वर्ग अन्य में 82.67 से 76.09 तक महिला 66.04 से 56.94 तक व दृष्टिवाधित 49.44 से 37.09 तक रहे। प्रयोग शाला सहायक- अनारक्षित अन्य 84.31 से 73.61, महिला 76.09 से 56.07, अबा 67.74 से 43.74 प्रवर्ग अजा अन्य 65.32 से 56.87 तथा महिला 60.29 से 44.46 प्रवर्ग पिछडा वर्ग अन्य 70.24 से 61.85 तक उपरोक्त अनंतिम सूची के प्रकाशन दिनांक से 10 दिवस की अवधि में दावे आपत्तियां आमंत्रित की गई है इस हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित आवेदक अपनी आपत्तियां लिखित रूप से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद में दर्ज करा सकते है साथ ही चयन समिति द्वारा सभी दस्तावेजों की पृथक से जांच कराई जा रही है। जांच में कूट रचित या फर्जी दस्तावेज पाये जाने पर संबंधित का नाम सूची से हटाकर आवेदक के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आज आएगी

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आज आएगी

भिण्ड 28 जुलाई 2009

       म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर 29 जुलाई 09 को  9.30 बजे भिण्ड आएगी। श्रीमती तोमर 30 जुलाई को प्रात:9 बजे दस्यु पीड़ित महिलाओं के तीन प्रकरणों की जांच करेगी। श्रीमती तोमर दिनांक 31 जुलाई को प्रात:11 बजे जिला पंचायत सभागार में शिविर का आयोजन में भाग लेगी।

 

योजनाओं का क्रियान्यन प्रभावी ढंग से करे- श्री कुशवाह

योजनाओं का क्रियान्यन प्रभावी  ढंग से करे- श्री कुशवाह

भिण्ड 28 जुलाई 2009

       शासकीय अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में नीबू न बने। यह बात म.प्र. राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री बाबूलाल कुशवाह भानपुरा ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में कही । बैठक में कलेक्टर श्री के.सी.जैन, एडीएम श्री छोटेसिंह सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

       अध्यक्ष श्री कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग क्षैत्र के व्यक्तियों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाऐ संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे।  इस कार्य हेतु आंगनबाडी कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार, पटवारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सेवायें भी ली जावे। वह ग्रामीण क्षैत्रों में भ्रमण के दौरान हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देवें।

       पिछडा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री कुशवाह ने पिछडा वर्ग कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों से योजनाओं का लाभ जरूरत मंदों तक पहुंचाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक और प्रावीण्य छात्रावृत्ति योजना संचालित की जा रही है। पोस्ट मेट्रिक कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिये छात्रगृह योजना भी चलाई जा रही है तथा विदेशों में अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिभागियों को एक लाख रूपये और राज्य लोक सेवा आयोग के प्रतिभागियों को 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। हितग्राहियों को स्वरोजगार की स्थापना के लिए पांच लाख रूपये के ऋण 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर प्रदाय किये जाते है। 

       कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि भिण्ड जिले में इस वर्ष मात्र 113.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो कि जनवरी पिछले वर्ष इस अवधि में 651 मी.मी वर्षा दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि कृषकों को कम वर्षा में पैदा की जाने वाली फसलों की सलाह दी जा रही है। जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 406 कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है जिन्हें 26 लाख 32 हजार की राशि प्रदान की गई है जननी सुरक्षा योजना के तहत 4 हजार 204 माताओं को 73 लाख 48 हजार रूपये की राशि प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जा चुकी है। दीनदयाल उपचार योजना के अन्तर्गत 521 मरीजों को 34 हजार 737 रूपये, लाड़ली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत 876 बालिकाओं के 2 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की गई है।

 

जन सुनवाई : शासकीय जमीन बेचने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश, ग्राम रिदोली का पटवारी निलंबित

जन सुनवाई : शासकीय जमीन बेचने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश, ग्राम रिदोली का पटवारी निलंबित

भिण्ड 28 जुलाई 2009

       जन सुनवाई के अन्तर्गत जमीनी से सम्बन्धित प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ करने के परिणाम सामने आने लगे है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री के.सी. जैन के समक्ष लहार तहसील के ग्राम ररी की शासकीय पाठशाला की भूमि के अवैध विक्रय की शिकायत प्रकाश में आई। कलेक्टर श्री जैन ने एसडीएम लहार को प्रकरण के संबंध में तुरंत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दूरभाष पर दिये गये। एसडीएम द्वारा प्रकरण की हेराफेरी की शिकायत सही पाये जाने पर कलेक्टर द्वारा सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा शासकीय भूमि की रजिस्ट्री  विना जांच के करने वाले उप पंजीयक के खिलाफ विभागीय जांच स्थापित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अटेर विकास खण्ड के ग्राम रिदोली के पटवारी की ग्रामीणों द्वारा सामूहिक शिकायत करने पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा पति द्वारा परेशान करने की शिकायत पर पति के खिलाफ डीएफआर दर्ज कराने हेतु प्रकरण तैयार करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए है। जन सुनवाई के दौरान प्रदेश के पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री बाबूलाल कुशवाह भानपुरा भी उपस्थित थे। जन सुनवाई के दौरान विभिन्न मॉग और समस्याओं से सम्बन्धित 537 आवेदन पत्र प्राप्त हुये।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सभी जिलाधिकारी जन सुनवाई के प्रकरणों को निराकरण गंभीरता से करें तथा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने भिण्ड नगरीय क्षेत्र में नवीन राशन कार्डो पर राशन वितरण न करने की शिकायतों पर सहायक खाद्य अधिकारी से प्रकरणों की वास्तविकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए कि जिले को आवंटित कोटे के आधार पर सामग्री का युक्तिकरण करें जिससे सभी राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न प्राप्त हो सकें। सहकारी समिति लावन द्वारा अप्रेल माह से मिट्टी के तेल का वितरण न करने की शिकायत पर खाद्य अधिकारी को तुरंत जांच के निर्देश भी दिए।

       जन सुनवाई के इसी क्रम में कलेक्टर श्री जैन ने तहसील लहार के ग्राम ररी की शासकीय पाठ शाला की भूमि का सर्वे नम्बर 961 रकवा 02 की फर्जी तरीके से ग्राम के 2 व्यक्तियों द्वारा मार्च 09 में एक लाख चार हजार रूपये में विक्रय कर देने की शिकायत प्राप्त हुई श्री जैन ने एसडीएम लहार से दूरभाष पर ही प्रकरण के वास्तविक तथ्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम द्वारा राजस्व निरीक्षक व पटवारी की रिपोर्ट के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरूद्व अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने तथा कूट रचकर शासकीय भूमि की रजिस्ट्री करने वाले उप पंजीयक मिहोना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर विभागीय जांच स्थापित करने के निर्देश भी दिए है।

       श्री जैन के बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने वाले पत्नि को परेशान करने वाले रविन्द्र कुमार पुत्र राजकुमार श्रीवास्तव ग्राम पंचायत पचोखरा के खिलाफ डीआईआर प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश भी दिए है।

 

छात्रों के जाति प्रमाण पत्र स्कूल में ही बनाये जायें, स्थाई जाति प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न न करे

छात्रों के जाति प्रमाण पत्र स्कूल में ही बनाये जायें, स्थाई जाति प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न न करे

भिण्ड 28 जुलाई 2009

       अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र हेतु एसडीएम कोर्ट में चक्कर लगाने से निजात मिलेगी, इस आशय के आदेश कलेक्टर श्री के.सी.जैन द्वारा जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण संबंधित शैक्षणिक संस्था के माध्यम से बनाये जावेगें, संस्था में ही प्रमाण पत्रों का वितरण सुनिश्चित किया जावेगा। जिन शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा छात्रों के जाति प्रमाण पत्र तैयार करने में कोताही बरती जावेगी, उनके शाला प्रमुखों के खिलाफ कार्रवाई की जावेगी।

       कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रदाय किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। जिसके तहत आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जिसमें जाति प्रमाण पत्र के संबंध में 11 जुलाई 2005 में जारी शासन के निर्देशों के अनुसार जाति प्रमाण पत्र के आवेदन फार्म विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शासकीय अशासकीय शालाओं में वितरित किये जाये तथा स्कूलों में संपूर्ण प्रविष्टि एवं सत्यापन उपरांत आवेदन फार्म शाला में जमा कर शालाओं के माध्यम से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा किये जाये। विकास  खण्ड  शिक्षा  अधिकारी  समस्त फार्म एवं रजिस्टर स्कूलों के अनुसार तहसील कार्यालय में जमा करेगें। तहसील में जांच उपरांत तीन माह में स्थाई जाति प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जारी किये जायेगें। जांच एवं वितरण हेतु कैम्प लगाये जायेगें जाति  प्रमाण  पत्र  प्राप्त करने हेतु भू अभिलेख रिकार्ड प्रस्तुत करने की अनिवार्यता नही होगी। जाति प्रमाण एक बार जारी होने के बाद शिक्षण संस्थाओं द्वारा छायाप्रति ही जमा की जायेगी। मूल जाति प्रमाण पत्र जमा नही करेगें स्थाई प्रमाण पत्र एक ही बार जारी किया जायेगा तथा लेमीनेशन उपरांत प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त बैठक में स्थल निरीक्षण एवं जाति प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम 1995 के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हेतु अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

 

आत्मनिर्भरता ने आखिर बना ही दिया निर्धन महिलाओं को अपने परिवार का सहारा

आत्मनिर्भरता ने आखिर बना ही दिया निर्धन महिलाओं को अपने परिवार का सहारा

--------------------------------

शहडोल 27 जुलाई 2009. उन महिलाओं की पृष्ठभूमि मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में झगरहा गांव और उनके शुरूआती तंगहाल जीवन को देख कोई नहीं कह सकता था कि वे कभी सफल होंगी । आर्थिक अभावों और बिरादरी की आलोचना झेलने के बावजूद अपना मुकाम हासिल करने के लिए अपना जुनून बरकरार रखते हुए ये महिलाएं इनदिनों केंचुआ खाद से अपने सुनहरे भविष्य का तानाबाना बुनने में जुटी हैं ।

       पहले झगरहा के बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाली इन दस महिलाओं का चेहरा घूंघट में और कदम घर की चौखट के अन्दर रहा करते थे । लेकिन इन महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में कम लागत में भरपूर उत्पादन लेने के मकसद से कृषि विभाग ने 2004 में इन दस सदस्यीय महिलाओं का कृष्णा स्वसहायता समूह बनवाया । समूह के जरिए इस तरह काम करना शुरू-शुरू में तो इनके पतियों को नहीं भाया और उन्होंने इनका विरोध किया । गांववालों को भी उनका घूंघट से चेहरा बाहर निकालकर यों आत्मनिर्भर होना रास नहीं आया । लेकिन महिलाओं के आगे उनकी एक नहीं चली और महिलाओं ने घर की चौखट के बाहर कदम रख ही दिए और घूंघट से चेहरा बाहर निकाल लिया ।

       कृषि विभाग ने उन्हें केंचुआ खाद उत्पादन तथा मौसमी फसलें लेने का प्रशिक्षण दिलाया और उनके घरों में वर्मी टांके बनवाए तथा उन्हें केंचुआ उपलब्ध कराए । महिलाओं के दिन तब पलटे, जब उन्हें केंचुआ खाद से आमदनी होने लगी । जो पति कभी उनका विरोघ किया करते थे, फिर वही उनके सहयोगी बन गए और उनके काम में हाथ बंटाने लगे । वे दिन भी थे, जब उनके पतियों को परिवार की जरूरतों की पूर्ति के लिए साहूकारों की डयोढ़ी पर कर्ज लेने जाना पड़ता था और उन्हें कर्ज के भंवर में निरंतर गोते लगाते रहना पड़ता था ।

       लेकिन अब उन्हें साहूकारों की जरूरत नहीं रही । अब वे महिलाएं अपने स्वसहायता समूह से ही कर्ज ले लेती हैं । उनकी गांठ में चार पैसे हो जाने से अब उनका परिवार अच्छी तरह खा-पी और पहन -ओढ़ रहा है । उन्होंने अपने मकान के पिछबाड़े के हिस्से को केंचुआ खाद इकाई में तब्दील कर दिया है । सरकारी मदद से शुरू हुआ उनका यह उपक्रम पारिवारिक कारोबार में तब्दील हो गया और वे हर माह तीन-चार क्विंटल केंचुआ खाद का उत्पादन कर लेती हैं । वे केंचुआ खाद बेचने के साथ-साथ अपने पुरखों की खेती की थोड़ी-बहुत जमीन पर भी बचे खाद का इस्तेमाल कर लेती हैं । कृषि विभाग से  सीखी उन्नत तकनीक से वे खेती भी कर रही हैं ।

       कइयों के लिए उनकी सफलता चकरानेवाली हैं, क्योंकि समूह प्रति वर्ष केंचुआ खाद और केंचुओं की बिक्री से डेढ़-डेढ़ लाख रूपये कमा लेता हैं । समूह की हर माह नियमित बैठक होती है । गांववाले समूह की महिलाओं को केंचुआवाली बड़ी नेता कहकर संबोधित करने लगे हैं । ये महिलाएं समाज में बदलते  मूल्यों और लोगों की संकुचित सोच के बावजूद अपनी मंजिल तलाशकर समाज को नई दिशा दे रही हैं । पारिवारिक या सामाजिक सरोकार निभाने में लिंग भेद आड़े नहीं आता । इस बात को इन महिलाओं ने सच कर दिखाया है । वे न केवल अपने परिवार की आमदनी बढ़ाने में योगदान दे रही हैं, बल्कि समाज की भलाई के बारे में भी सोच रही हैं । स्वरोजगार से आत्मनिर्भर होकर ये महिलाएं हर माह अच्छा खासा कमा लेती हैं । उनका केंचुआ खाद छत्तीसगढ़ तक जा रहा है । कुल मिलाकर उनका खाद और केंचुआ कई शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है । वे खाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देती हैं तथा उसकी कीमत भी कम रखी गई है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती राधा विश्वकर्मा अपने मोबाइल 9630892207 पर  खाद का आर्डर बुक करती हैं ।

       समूह की अध्यक्ष श्रीमती राधा विश्वकर्मा कहती हैं कि सरकार ने तो हमारी बुध्दि खोल दी, जो आज हम अपने पैरों पर खड़े हैं और बड़े-बड़े अधिकारियों से बातें कर लेते हैं । समूह की कोषाध्यक्ष श्रीमती रूकमणी बताती हैं कि समूह से हमारी जिन्दगी बदल गई । समूह की सचिव सुमन केवट पिछली परिस्थितियों को याद करके बताती हैं,'' पहले हमारे सामने बहुत मुसीबतें थी । अब जिन्दगी अच्छी तरह चल रही है ।''

       कृषि विभाग के उप संचालक श्री के. एस. टेकाम कहते हैं कि समूह से जुड़ी महिलाओं को गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के मकसद से पहल की गई है । विभाग ने इस गांव को गोद लिया था, जिससे उन्हें कम लागत में कृषि उत्पादन लेने का तकनीकी ज्ञान दिया जा सके । अपने मकसद में यह योजना कामयाब रही है ।

       आज ये महिलाएं अपनी मेहनत के बलबूते रोजगार के लिए लालायित गांव की गरीब महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत बनी हुई हैं । उनकी आमदनी से प्रेरित होकर गांव में महिलाओं के तीन स्वसहायता समूह और बन गए हैं । कृष्णा स्वसहायता समूह की महिलाएं अपने कारोबार को 10 लाख रूपये तक सालाना पहुंचाना चाहती हैं । सरकारी मदद से अपनी राह खुद बनाने वाली इन महिलाओं के लिए सफलता का मूलमंत्र संघर्ष है ।

 

सोमवार, जुलाई 27, 2009

लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय ग्‍वालियर

लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय

 

v                जयंत सिंह तोमर

 

 


v                  लेखक - लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय,ग्वालियर में व्याख्याता है ।

 

 

'बुंदेले हर बोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी

खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झाँसी वाली रानी थी ।'

       प्रसिध्द कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता की ये पंक्तियां सभी के मन में सन् 1857 की अमर बलिदानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का ओजपूर्ण चित्र खींचती है। ग्वालियर में अंग्रेज फौज से लड़ते हुये देश की स्वतंत्रता की खातिर झांसी की रानी ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिये । सौ वर्ष बाद जब स्वाधीन भारत ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम का शताब्दी वर्ष मनाया तो यह तय किया गया कि ग्वालियर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में एक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय स्थापित किया जायेगा ।

      ग्वालियर नगर के प्रथम महापौर पहाड़गढ़ के राजा पंचमसिंह की इस संस्था की स्थापना में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही । वे स्वयं एक अच्छे निशानेबाज थे । रियासत के दौर में जहां घुड़दौड़ व पोलो का मैदान था, वहीं इस संस्था की शुरूआत हुई । भारत के श्रेष्ठ शारीरिक शिक्षाविद् प्रो. पी एम जोसेफ इस संस्था के पहले प्रिंसिपल नियुक्त किये गये । शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में केवल पी.एम.जोसेफ ही हैं, जिन्हें पद्मश्री अलंकरण से नवाजा गया। इस संस्थान का प्रारंभ विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से सम्बध्द महाविद्यालय के रूप में हुआ । ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद सन् 1964 में यह उसके अन्तर्गत आ गया । राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुये सन् 1973 में इसका नामकरण लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (एलएनसीपीई) किया गया । सन् 1982 में ' स्वायत्तशासी ' संस्था का दर्जा  हासिल करने के बाद सितम्बर 1995 में इसे सम विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 14 जनवरी 2009 को इसे पूर्ण विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया ।

      लक्ष्मीबाई रष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय में इस समय सात विभाग संचालित हैं। टीचर एज्यूकेशन विभाग में चार वर्षीय बैचलर आफ फिजीकल एज्यूकेशन (बीपीई) व दो वर्षीय पाठयक्रम मास्टर आफ फिजीकल एज्यूकेशन (एमपीई) संचालित है । रिसर्च डेवलपमेंट एंड एंडवांस्ड् स्ट्डीज डिपार्टमेंट में एम-फिल व पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाती है । खेल प्रबंधन व खेल पत्रकारिता विभाग अपेक्षाकृत नया विभाग है । समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन व वेब माध्यमों में खेल पत्रकारिता के विस्तृत होते क्षेत्र को ध्यान में रखते हुये प्रशिक्षित खेल पत्रकार तैयार करने के लिये यहां खेल पत्रकारिता में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पाठयक्रम चलाया जा रहा है । ऐसा ही एक पाठयक्रम खेल प्रबंधन के क्षेत्र में भी संचालित है।

      प्रशिक्षण एवं दक्षता विभाग (कोचिंग एंव फिटनेस) क्रीड़ा प्रशिक्षण में पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स संचालित करता है । युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग साहसिक खेल एवं पर्यटन प्रबंधन में  (एकवर्षीय) स्नातकोत्तर पत्रोपाधि प्रदान करता है ।  स्वास्थ्य विज्ञान एवं योग विभाग, वैकल्पिक चिकित्सा, योग व फिटनेस मैनेजमेंट आदि विषयों में विभिन्न पाठयक्रम संचालित करता है । कम्प्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रायोगिक सांख्यिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी  व सांख्यिकी के पाठयक्रम संचालित करता है ।

      वर्तमान में कुलपति मेजर जनरल एस.एन मुखर्जी के कार्यकाल में इस राष्ट्रीय महत्व की संस्था की छवि में बहुत निखार आया है । उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है इस संस्थान का डीम्ड यूनीवर्सिटी से पूर्ण विश्वविद्यालय में तब्दील होना । इन्हीं के कार्यकाल में प्रथम प्रचार्य पीएम जोसेफ की स्मृति में एक खूबसूरत केन्द्रीय ग्रंथालय भी स्थापित हुआ है । शारीक्षिक शिक्षा व खेलकूद से संबंधित यह देश का एक मात्र ग्रंथालय है जिसे कम्प्यूटरीकृत कर अत्याधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है ।

      एलएनयूपीई में सेना द्वारा प्रायोजित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिये विशेष पाठयक्रम आयोजित किये जाते हैं । बकौल मेजर जनरल एस एन मुखर्जीं एलएनयूपीई लंबे समय तक एशिया की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं में शुमार होती रही है । अब हम इसे विश्वस्तर की श्रेष्ठ संस्था बनाने के लिये युध्दस्तर पर प्रयासरत हैं । विस्तार देने के लिये हाल में गुवाहाटी व देहरादून में एलएनयूपीई के दो केन्द्र भी स्थापित किये गये हैं ।

      ' गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानव में निरोगी काया को पहला सुख बताया है । कहा भी जाता है कि ' तंदुरूस्ती हजार नियामत' इसी आदर्श को धारण किये हुये एलएनयूपीई अब ' फिट पीपुल- फिट नेशन ' का मूलमंत्र देश के जनसाधारण के बीच ले जाने के लिये प्रयासरत है ।

 

एलएनयूपीई के सितारे

       लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय यों तो मूलरूप से खेल व शारीरिक शिक्षा के प्रशिक्षक तैयार करने का केन्द्र है, इसके बावजूद स्थापना के 52 वर्षों में यहां के कई शिक्षक व विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां, पुरस्कारों के रूप में हासिल की हैं । इनमें से कुछ महत्वपूर्ण नाम इस प्रकार हैं:-

नाम                 अवार्ड          क्षेत्र

1-डा.पी एम जोसफ      पद्मश्री          शारीरिक शिक्षण

2- डा. अजमेर सिंह      अर्जुन अवार्ड     ट्रैक एंड फील्ड

3- प्रो. करन सिंह       द्रोणाचार्य अवार्ड  ट्रैक एंड फील्ड

4- कल्पना देवनाथ      अर्जुन अवार्ड     जिम्नास्टिक

5- ब्रिगेडियर लाभ सिंह   अर्जुन अवार्ड     ट्रैक एंड फील्ड

6- विजय सिंह चौहान    अर्जुन अवार्ड     डेलाथेलान

 

रविवार, जुलाई 26, 2009

राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें- संभागायुक्त श्री अग्रवाल

राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें- संभागायुक्त श्री अग्रवाल

भिण्ड 25 जुलाई 2009

       संभागायुक्त श्री एस डी अग्रवाल ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जावे तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर किया जावे। उन्होंने यह निर्देश आज राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर श्री के.सी.जैन,पुलिस अधीक्षक डा राजेन्द्र प्रसाद, एडीएम श्री छोटेसिंह, सभी एसडीएम व अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

       संभागायुक्त श्री अग्रवाल ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के अन्तर्गत सीमांकन, बटवारा, नामांतरण के ऐसे प्रकरण जो आविवादित प्रवृति के है उनका त्वरित निराकरण किया जावे तथा विवादित प्रकरणों का निराकण भी सिटीजन चार्टर की समय सीमा में किये जावे। उन्होंने कहा कि 6 माह से अधिक लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जावे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष राजस्व अभियान का संचालन भी किया गया है उसके बावजूद मैदानी स्तर पर लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि पटवारियों से समय सीमा के बाद का रिकार्ड, जमा कराया जावे।

       कलेक्टर श्री के.सी. जैन ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरता के साथ किया जावे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भी सीमांकन, नामांतरण, बटवारा प्रकरणों के लंबित रहने पर चिंता व्यक्त की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु कार्यक्रम तैयार किया जावेगा। उन्होंने जिले में बसूली की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया तथा गौण खनिज  व बैंक ऋण प्रकरणों की बसूली में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

       श्री जैन ने कहा कि एसडीएम अपने अपने अनुभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, रोजगार गारंटी स्कीम के कार्यो की समीक्षा भी करें।