रविवार, जनवरी 31, 2010

विकास की ओर अग्रसर प्रदेश एवं जिले की विकास गाथा को निहारा अनेक लोगों ने

विकास की ओर अग्रसर प्रदेश एवं जिले की विकास गाथा को निहारा अनेक लोगों ने

भारत पर्व पर हुआ विकास प्रदर्शनी का आयोजन

भिण्ड 29 जनवरी 2010

       गणतंत्र दिवस पर भिण्ड शहर के व्यापार मण्डल सभाकक्ष में जिला जनसम्पर्क कार्यालय सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित की गई प्रदर्शनी से विकास की ओर अग्रसर हो रहे प्रदेश एवं भिण्ड जिले की विकास गाथा को अनेक लोगों द्वारा निहारा गया। प्रदर्शनी देखने आए लोगों में से अनेक लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के सर्वहारा वर्गो सहित कमजोर तबकों के लिए क्रियान्वित की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ अनेक लोगों को मिला है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सर्वागीण विकास की ओर संवेदनशीलता से कदम बढाए है। प्रदर्शनी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवराम सिंह भदौरिया, कलेक्टर सुहेल अली, डिप्टी कलेक्टर अमरीश श्रीवास्तव एवं एके चांदिल मीडिया प्रतिनिधियों सहित ग्वालियर से सपना नाटक की प्रस्तुति के लिए निर्देशक एवं लेखक सचिन मजूमदार एवं उनके कलाकारों द्वारा निहारा गया।

       भारत पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, पंचायत एवं सामाजिक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य, मत्स्य एवं पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला व्यापार एवं उद्योग सहित अनेक विभागों में वीते 6 वर्षो में कराए गये अनेक विभागों में विकास मूलक कार्यो की प्रदेश एवं जिला स्तर पर अर्जित की गई उपलब्धियों को छायाचित्र के माध्यम से दर्शाया गया। इस प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा सराहाया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: