शनिवार, मई 08, 2010

समर्थन मूल्य से हो रही खरीदी में सर्तकता बरते मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन हो

समर्थन मूल्य से हो रही खरीदी में सर्तकता बरते मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन हो

भिण्ड 3 मई 2010

       लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में सोमबार को आयोजित बैठक में जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित किये जा रहे गेहूंर्  तथा जिले की पेयजल स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने समर्थन मूल्य से  हो रही खरीदी में सर्तकता बरतने और  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर  प्राथमिकता से अमल करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्यामसुन्दर सिंह जादौन, केपी सिंह, राजेन्द्र शर्मा राजे, अपर कलेक्टर छोटे सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

       सहकारिता मंत्री श्री बिसेन ने उप संचालक कृषि से जिले में कृषकों द्वारा गेहूं वुवाई क्षेत्र की जानकारी ली गई। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के 84200 हैक्टेयर क्षेत्र में कृषकों द्वारा गेहूं की फसल बोई गई। जिसमे औषत रूप से 20 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं का उत्पादन होने का अनुमान है। जिले में गत वर्ष 2.40 लाख क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर उपार्जित हुआ। जारी वर्ष के लिए 6.50 लाख क्विंटल गेहूं उपार्जन लक्ष्य के विरूद्व जिले में समर्थन मूल्य पर 2 मई तक दिनांक तक 1 लाख 80696 क्विंटल गेहूं खरीदी की गई। जिसमें से 1 लाख 61 हजार 221 क्विंटल गेहूं का भण्डारण हो चुका है। कृषकों को 18 करोड 55 लाख 65371 रूपये का भुगतान किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: