बुधवार, जुलाई 28, 2010

जारी मानसून में 266.8 मिमी वर्षा गत मानसून से हुई 6 इंच अधिक वर्षा

जारी मानसून में 266.8 मिमी वर्षा गत मानसून से  हुई 6 इंच अधिक वर्षा

भिण्ड 27 जुलाई 2010

       एक जून से 27 जुलाई तक जारी मानसून सत्र में भिण्ड जिले में औसत रूप से 266.08 मिमी लगभग साढे दस इंच वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष जिले में इस अवधि में केवल 112.3 मिमी वर्षा हुई थी। जारी मानसून सत्र में गत मानसून की तुलना में इस वर्ष 6 इंच अधिक वर्षा हुई है।

       कार्यालय भू अभिलेख की जानकारी के अनुसार इस वर्ष सबसे अधिक 365 मिमी वर्षा मेहगांव तहसील में और सबसे कम 131 मिमी गोहद तहसील में हुई है। जबकि अटेर में 265 भिण्ड में 309.4, लहार 260.7 तथा रौन मिहोना में 240 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। 26 जुलाई से 27 जुलाई के 24 घण्टो में जिले में औसत रूप से 12.5 मिमी वर्षा हुई। जिसमें अटेर में 14,मेहगांव में 10, गोहद में 23, लहार में 16.5 और रौन मिहोना में 12 मिमी वर्षा हुई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: