बुधवार, जुलाई 28, 2010

जारी मानसून में 8 हुई इंच वर्षा गत मानसून से हुई साढे पॉच इंच वर्षा अधिक

जारी मानसून में 8 हुई इंच वर्षा गत मानसून से  हुई साढे पॉच इंच वर्षा अधिक 

भिण्ड 26 जुलाई 2010

       एक जून से 26 जुलाई तक जारी मानसून सत्र में भिण्ड जिले में औसत रूप से 249.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष जिले में इस अवधि में केवल 112.2 मिमी वर्षा हुई थी। भिण्ड जिले में जारी मानसून सत्र में गत मानसून की तुलना में साढे पॉच इंच अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है।

       कार्यालय भू अभिलेख की जानकारी के अनुसार इस वर्ष सबसे अधिक 355 मिमी वर्षा मेहगांव तहसील में और सबसे कम 108 मिमी गोहद तहसील में हुई है। उधर अटेर में 251 भिण्ड में 309.4, लहार 244.2 तथा रौन मिहोना में 228 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: