बुधवार, जुलाई 28, 2010

सक्षम अनुमति से समस्या निदान हेतु मिले कलेक्टर ने जारी किये आदेश

सक्षम अनुमति से समस्या निदान हेतु मिले कलेक्टर ने जारी किये आदेश

विभाग प्रमुख कराये पालन

भिण्ड 26 जुलाई 2010

       कलेक्टर भिण्ड ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुख को जारी किये गये आदेश में निर्देशित किया है कि विभागों में पदस्थ कर्मचारी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु सक्षम अधिकारी की अनुमति के उपरांत ही कलेक्टर से मिले। जारी आदेश में कहा गया है कि अधीनस्थ कर्मचारी कार्यालय प्रमुख की अनुमति लिये विना ही व्यक्तिगत समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए सीधे कलेक्टर के समक्ष पहुंचते है यह प्रथा गलत है। अधीनस्थ कर्मचारी की यदि कोई समस्या या शिकायत है और वह कलेक्टर स्तर से समस्या का निराकरण चाहते है तो वे कलेक्टर से मिलने हेतु कार्यालय के अधिकारी से लिखित में सक्षम स्वीकृति ले। यदि कार्यालय प्रमुख द्वारा अनुमति नही दी जाती है तब संबधित कर्मचारी तदाशय के प्रमाण पत्र सहित कलेक्टर से मिल सकेगें। बिना सक्षम अनुमति के यदि कोई कर्मचारी कलेक्टर से मिलने हेतु उपस्थित होते है तो उसके विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 

 

कोई टिप्पणी नहीं: