सोमवार, मई 03, 2010

तीन दिनों में किये गये भ्रमण की वार्षिक भ्रमण की जानकारी दे

तीन दिनों में किये गये भ्रमण की वार्षिक भ्रमण की जानकारी दे

भिण्ड 1 मई 2010

       जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जिला स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति की बैठक में विभागीय समीक्षा के क्रम में उप संचालक पशु चिकित्सा द्वारा गत बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नही किये जाने पर ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये शासकीय दायित्वों के निर्वाहन में शिथिलता नही बरतने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने उप संचालक से जिले के मैदानी अंचलों में किये गये भ्रमण और पाई गई कमियों की जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि गत एक वर्ष में प्रति माह कितने दिवस भ्रमण कर मैदानी अंचलो में संचालित हो रहे चिकित्सालयों की स्थिति किस रूप में पाई गई। यदि चिकित्सालयों की खराब स्थिति पाई गई तो संबंधित संस्था प्रभारी के खिलाफ क्या कार्यवाही की गई। से जुडी सभी जानकारियॉ तीन दिवस में कलेक्टर को उपलब्ध कराये। कलेक्टर द्वारा प्राप्त जानकारी प्रभारी मंत्री को प्रेषित की जाए।

 

कोई टिप्पणी नहीं: